पटना में आज से खुले स्कूल, कोविड प्रोटोकॉल का करना गया पालन, जानें इन स्कूलों की रिपोर्टिंग टाइम

Updated:
विज्ञापन

गृह विभाग की नयी गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की 50% उपस्थिति के साथ ऑफलाइन क्लास चलेगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

पटना. शहर के स्कूल सोमवार से खुल जायेंगे. कोरोना की तीसरी लहर के कारण करीब एक महीने से स्कूल बंद थे. गृह विभाग की नयी गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की 50% उपस्थिति के साथ ऑफलाइन क्लास चलेगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लास शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ शुरू की जायेगी. स्कूलों की ओर से सभी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही स्कूल में एंट्री दी जायेगी. सभी बच्चों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह ने बताया कि स्कूल को पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया है. यहां पहले शिफ्ट के बच्चों की क्लास सुबह 7.30 से 12 बजे तक चलेगी और सेकेंड शिफ्ट के बच्चों की क्लास दोपहर 12.30 से शाम पांच बजे तक चलेगी. वहीं संत माइकल हाइस्कूल में प्राइमरी विंग की क्लास सुबह 9 से 2 बजे तक चलेगी और सीनियर वर्ग की क्लास सुबह 8.30 से शुरू होगी. नॉट्रेडेम एकेडमी में कक्षा एक से 12वीं की क्लास सुबह 8.45 से दोपहर 2.30 बजे तक चलेगी. डॉन बॉस्को में कक्षा चार से 12वीं की क्लास शुरू कर दी जायेगी.

संत जोसेफ कॉन्वेंट हाइस्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के बच्चों की ऑफलाइन क्लास शुरू कर दी जायेगी. क्लास की टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी. वहीं कक्षा छह से आठवीं के बच्चों की ऑफलाइन क्लास 14 फरवरी से शुरू की जायेगी. इसके अलावा संत कैरेंस हाइ स्कूल में कक्षा एक से पाचवीं के बच्चों की क्लास सोमवार से खुलेगी. वहीं मंगलवार से सीनियर वर्ग के बच्चों की ऑफलाइन क्लास शुरू हो जायेगी. वहीं संत डोमेनिक सेवियोज में भी कक्षा एक से 12वीं के बच्चों की क्लास मंगलवार से खुलेगी.

इन स्कूलों की यह होगी रिपोर्टिंग टाइम

  • स्कूल टाइमिंग

  • केंद्रीय विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे

  • संत जेवियर्स हाइ स्कूल सुबह 8:45 से दोपहर 2:00

  • संत जोसेफ कॉन्वेंट सुबह 9 बजे से दोपहर 12

  • संत माइकल हाइ स्कूल सुबह 9 से दोपहर 2

  • नॉट्रेडेम एकेडमी सुबह 8:45 से दोपहर 2:15

  • संत कैरेंस हाइ स्कूल सुबह 8:45 से दोपहर 1:45

  • डॉन बॉस्को एकेडमी सुबह 9 से दोपहर 2:30

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन