बालू माफिया से सांठगांठ : इओयू की रिपोर्ट पर बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, भोजपुर व औरंगाबाद के एसपी हटे

Updated:
विज्ञापन

बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में राज्य सरकर ने भोजपुर और औरंगाबाद के एसपी के खिलाफ कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ( इओयू ) की रिपोर्ट के आधार पर भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पद से हटा दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में राज्य सरकर ने भोजपुर और औरंगाबाद के एसपी के खिलाफ कार्रवाई की है. आर्थिक अपराध इकाई ( इओयू ) की रिपोर्ट के आधार पर भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका को पद से हटा दिया गया है. दोनों को तत्काल पुलिस मुख्यालय में ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद और पटना के सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है. विनय तिवारी को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

राज्य सरकार के निर्देश पर इओयू ने औरंगाबाद और भोजपुर समेत आधा दर्जन जिलों में बालू माफिया के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की सांठगांठ की जांच की थी. इओयू ने अपनी जांच रिपोर्ट मंगलवार को राज्य सरकार को सौंप दी थी.

इसी आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गयी है. इओयू की रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने पटना के डीटीओ पुरुषोत्तम और औरंगाबाद के डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा को भी पद से हटाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान करने को कहा गया है. इनके साथ ही रोहतास जिले के डिहरी के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को भी पद से हटा दिया गया है.

ये तीनों अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के हैं. गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल मुख्यालय छोड़ने को कहा है. पुलिस मुख्यालय को कहा गया है कि वह अपने स्तर पर भोजपुर और औरंगाबाद के एसपी पद के लिए तत्काल अंतरिम व्यवस्था करें. इसके बाद देर शाम दाेनों जिलों में नये एसपी तैनात कर दिये गये.

अभी और भी जिलों में अफसरों पर होगी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक इओयू की रिपोर्ट के आधार पर अभी और भी जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई संभावित है. इसके पहले भी आधा दर्जन जिलों के इंस्पेक्टर और थानाप्रभरियों का तबादला बालू माफिया के साथ साठगांठ करने के आरोप में किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन