चिराग पासवान ने अनंत सिंह की तरफ से नीरज कुमार का विरोध करने पर किया रिएक्ट, कहा- पार्टी के मामले में...
चिराग पासवान
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को पटना पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने अनंत सिंह की तरफ से जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के विरोध करने पर रिएक्ट किया. साथ ही एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए की जीत का दावा भी किया.
Chirag Paswan: बिहार एमएलसी चुनाव से पहले नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद जारी है. इसे लेकर राजनीतिक नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी हो रही. ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अनंत सिंह के मामले में बयान दिया. चिराग पासवान ने कहा, मैं किसी पार्टी के मामले में नहीं बोल सकता. लेकिन विधानसभा के तर्ज पर ही इस चुनाव का परिणाम आएगा और हम लोग सभी सीटों पर चुनाव जीतेंगे.
अनंत सिंह को लेकर चिराग पासवान का बयान
अनंत सिंह और नीरज कुमार एक-दूसरे पर लगातार तंज कसते हुए दिख रहे हैं. रविवार को अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार के खिलाफ बयान दिया. अनंत सिंह ने कहा, उनकी लड़ाई नीरज कुमार से है और वह उनके खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं. निशांत कुमार अगर नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो यह उनका अपना फैसला है.
अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को निशाने पर लिया
अनंत सिंह से निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर मीडिया ने सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं और कहीं भी प्रचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी है. अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि निशांत कुमार अगर नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भगवान सिंह कुशवाहा पर भी चिराग ने किया रिएक्ट
पटना आने के बाद चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के विवादित बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, एक भी घटना अगर होती है तो हमारे लिए शर्म की बात है. घटना नहीं होनी चाहिए और निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि इस तरह का बयान नहीं आना चाहिए.
भगवान सिंह कुशवाहा ने क्या दिया था बयान?
जानकारी के मुताबिक, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मृतक रामकुमार सिंह के घर पहुंचे थे. यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्हें सांत्वाना दिया और ढाढस भी बांधा. हत्याकांड को लेकर मंत्री ने दुख जताया. लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विवादित बयान दिया.
उन्होंने कहा था, भोजपुरी में यह कोई पहली घटना नहीं है. हत्या तो होगी, क्या कीजिएगा. बिहार इतना बड़ा है. इस दौरान वे पत्रकारों पर भी भड़के. उन्होंने पत्रकारों से कहा- हत्या के पीछे का कारण आप पता लगाइए, सवाल मत पूछिए. भगवान सिंह कुशवाहा के इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए