Chhath Puja 2023: भागलपुर में छठ पूजा की PHOTOS देखिए, अर्घ्य देने गंगा किनारे जब लगा श्रद्धालुओं का तांता..

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: भागलपुर में छठ पूजा बेहद उत्साह के साथ मनाया गया. श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंचे और अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. छठ को लेकर गंगा घाटों को तैयार किया गया था. देखिए खास तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

Chhath Puja 2023: लोक आस्था का महापर्व छठ 2023 संपन्न हो चुका है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार को भागलपुर में भी उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने गंगा घाटों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

Chhath Puja 2023: भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचे. इस बार गंगा अधिक दूर चली गयी, जिसकी वजह से सीढ़ी घाट पर एक अलग तालाबनुमा गड्ढा बनाकर व्रती उसमें खड़ी रहीं और अर्घ्य दिया गया.

undefined

Chhath Puja 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन भी छठ के मौके पर गंगा घाटों पर दिखे. उन्होंने कहलगांव, भागलपुर के गंगा घाटों पर जाकर लोगों को शुभकामनाएं दी.

undefined

Chhath Puja 2023: भागलपुर में छठ का उमंग देखा गया. रविवार को संध्या अर्घ्य देने लोग गंगा घाटों पर पहुंचे. सूप व डालों से घाट पटा हुआ दिखा.

undefined

Chhath Puja 2023: श्रद्धालु अपने-अपने घरों से डाला लेकर पैदल निकले. गंगा घाट जाकर श्रद्धालुओं ने छठ मैया की पूजा की और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया.

undefined

Chhath Puja 2023: भागलपुर के गंगा घाटों पर इस साल भी अलग-अलग इंतजाम किए गए थे. कई घाटों पर लोगों को दलदल से भी परेशानी हुई.

undefined

Chhath Puja 2023: सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा 2023 संपन्न हो गया. अब अलगे साल लोगों को छठ पर्व का इंतजार रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन