बिहार: छठ को लेकर ट्रेनों में लोगों की खचाखच भीड़, खिड़की से ही ट्रेन में घुस रहे कई यात्री, देखिए तस्वीरें..

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: छठ पूजा को लेकर कई लोग बिहार आ रहे हैं. इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. ट्रेन का टिकट मिलने के बादजूद लोग अपने सीट तक पहुंचने में समस्या झेल रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

छठ पूजा से पहले ट्रेनों में यात्री की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग परेशान है. टिकट लेने के बावजूद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पटना जंक्शन पर छठ पूजा से पहले हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां कई यात्री खिड़की से ट्रेन में घुसते हुए नजर आए है.

undefined

छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दिल्ली, मुंबई, पूर्ण, पूरी, सिकंदराबाद आदि जगहों से चलायी जा रही छठ स्पेशल ट्रेनों के यात्री भी परेशान हैं.

undefined

कई ट्रेनें जहां तीन से चार घंटे तक लेट चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना यात्रियों व उनके परिजनों को नहीं मिल पा रही हैं. सबसे अधिक परेशानी पटना जंक्शन पर यात्रियों को लेने आये परिजनों को हो रही है.

undefined

बताया जाता है कि कई परिजन काउंटर पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लेने पहुंचते हैं, लेकिन उनको सूचना नहीं मिल पा रही है. पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के आने- जाने की लगी सूची में सिर्फ प्रमुख व रोजाना चलने वाली ट्रेनों की जानकारी लिखी जा रही है.

undefined

भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली व मुंबई से छठ स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन पहुंची है. यात्रियों को लेने के लिए बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंचे थे. इस कारण भी यहां भीड़ देखने को मिल रही है.

undefined

ट्रेन में काफी भीड़ है. 02260 आनंद विहार-भागलपुर-सुबह 9:45 बजे- 12:47 बजे, 04002 आनंद विहार- भागलपुर -15:45 बजे-16:38 बजे, 12336 एलटीटी भागलपुर सप्ताहिक-12:53 बजे -13:18 बजे, 82356 सीएसएमटी-पटना सुविधा -13:40 बजे-14:18 बजे पहुंची. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दूर है.

undefined

ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ रही है. कई लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है. इसके अलावा बसों में भी भीड़ देखने को मिल रही है.

undefined

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. वहीं, बसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन