Chhath के लिए दुल्हन की तरह सजाये जा रहे घाट, सुरक्षा पर होगा ध्यान, आप भी रखें इन बातों का ख्याल

Updated:
विज्ञापन

Chhath महापर्व को लेकर घाटों के निर्माण व साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है. छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सार्वजनिक जलाशयों व तालाबों पर घाट बनाया गया है.

विज्ञापन

Chhath महापर्व को लेकर घाटों के निर्माण व साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है. छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सार्वजनिक जलाशयों व तालाबों पर घाट बनाया गया है. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दरवाजे व छतों पर अर्घ्य अर्पित करने के लिये तैयारी की है. दरवाजे पर गड्ढे खोदकर उसे सजाया जा रहा है. छतों पर भी छोटा तालाब बनाकर लोग उसमें अर्घ्य अर्पित करते हैं. शहर के बूढ़ी गंडक नदी के मगदही घाट, मोक्षधाम, चकनुर घाट, सीढ़ी घाट, नीम गली घाट, प्रसाद घाट, पीपलेश्वर घाट, दुर्गा मंदिर घाट, पासवान टोला घाट, हनुमान मंदिर घाट, पेट्रोल पंप घाट आदि की साफ-सफाई कराकर उसे करीने से सजाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घाटों पर की गयी लाइट की व्यवस्था

छठ घाटों पर व्रतियों के लिए लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है. घाटों तक जाने वाली सड़कों की साफ-सफाई करायी गयी है. सड़कों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की गयी है. व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर जिला प्रशासन से स्वयं सेवक तक पूरी तरह तत्पर हैं. जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने शनिवार को खुद मोटर वोट से बूढी गंडक नदी के विभिन्न घाटों का जायजा लिया. इस क्रम में पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये.

गहरे पानी में न जाएं व्रती

समस्तीपुर के बीआरबी कॉलेज के तालाब को रंग-बिरंगे लाइट से सजाया गया है. पूरे कॉलेज भवन को झालर वाली लाइट से सजाया गया है. तालाब के अत्यअधिक जल को पंप लगाकर निकासी कराया जा रहा है, ताकि तालाब के अधिक से अधिक सीढ़ियां खाली हो सके. गहरे जल के खतरे से भी व्रतियों को बचाया जा सके. पूरे कॉलेज परिसर की करीने से साफ-सफाई करायी गयी है. इधर प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा भी लगातार छठ घाटों का जायजा लिया जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के लिये एडवाइजरी जारी की गयी है. छठ घाटों पर पटाखों का उपयोग नहीं हो इसको लेकर भी पुलिस व प्रशासन तैयार है. छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. गहरे पानी वालों जगहों पर बैरिकेटिंग और लाल झंडा लगाये गये हैं. एसडीआरएफ टीम व दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. भीड़ वाले घाटों पर वॉच टावर व सहायक कंट्रोल रूम रहेगा सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जायेगी. पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाये गए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन