Bihar: छपरा में राजद नेता सुनील राय का अपहरण, CCTV में कैद पूरी घटना, स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर भागे बदमाश

Bihar: छपरा में राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया है. मंगलवार अहले सुबह करीब आधे दर्जन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ अपराधियों के द्वारा सुनील राय को जबरन ले जाते देखा जा रहा है.
Bihar Crime News: छपरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. राजद नेता सुनील राय के अपहरण की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय का अपहरण कर लिया. ऐसी शिकायत पुलिस को मिली है. इसे लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुछ अपराधियों के द्वारा सुनील राय को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाते देखा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है..
छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव में अचानक जंगल में आग की तरह एक खबर फैली की राजद नेता सुनील राय का अपहरण कर लिया गया. जिसकी सूचना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया. बताया जा रहा है कि सुनील राय इस इलाके के सक्रिय नेता हैं और पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं. मंगलवार अहले सुबह उनका अपहरण कर लिया गया.
इस घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. जिसमें पूरी घटना कैद हुई है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करीब 5 से 6 की संख्या में अपराधी पहुंचे और वो सुनील राय को जबरन खींचकर एक स्कॉर्पियो में बैठा रहे हैं. हथियारबंद अपराधियों ने सुनील राय को गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए.
Also Read: दिल्ली का बंगला नंबर D-1088: तेजस्वी यादव ED के रडार पर कैसे चढ़े? जानिए इस चार मंजिले बंगले का पूरा विवाद…
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. इस घटना के बाद एक स्पेशल टीम बनाई गयी. ये टीम सुनील राय की बरामदगी के लिए सक्रिय हो गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर राजद नेता का मोबाइल फोन मिला है. फोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला. पुलिस इस मोबाइल से कॉल डिटेल वगैरह निकालने में भी लगी है.
राजद नेता अहले सुबह 4 बजे अपने कार्यालय की ओर क्यों गये और बदमाश घात लगाकर कैसे बैठे थे. इसकी जांच भी पुलिस करेगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राजद नेता को बहलाकर बुलाया गया होगा और उसके बाद अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया होगा. हालाकि पुलिस की ओर से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




