ePaper

पटना के करबिगहिया फ्लाइओवर का बदला डिजाइन, पुल से उतरने व न्यू बाइपास जाने के लिए बनेगा रैंप

Updated at : 30 May 2023 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के करबिगहिया फ्लाइओवर का बदला डिजाइन, पुल से उतरने व न्यू बाइपास जाने के लिए बनेगा रैंप

करबिगहिया फ्लाइओवर को मीठापुर फ्लाइओवर से जोड़ने की योजना है, ताकि कंकड़बाग से आने वाले लोग फ्लाइओवर से ही सचिवालय, इनकम टैक्स गोलंबर की ओर सीधे चले जायेंगे.

विज्ञापन

पटना में बन रहे करबिगहिया फ्लाइओवर से उतरने व मीठापुर फ्लाइओवर से न्यू बाइपास की ओर आने-जाने के लिए रैंप बनेगा. रैंप बनने से फ्लाइओवर के नीचे से सर्विस रोड से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी. करबिगहिया फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर डिजाइन में बदलाव होने से लागत भी बढ़ी है.

राशि स्वीकृत होने के बाद काम में आएगी तेजी

जानकारों के अनुसार पहले इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 121 करोड़ रुपये खर्च होने थे. लेकिन अब फ्लाइओवर को जोड़ने के लिए रैंप के निर्माण से इसकी लागत बढ़ कर लगभग 261 करोड़ रुपये हो गयी है. बढ़ी हुई राशि को लेकर पुल निर्माण निगम की ओर से पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. विभाग से राशि स्वीकृत होने के बाद काम में तेजी आयेगी.

करबिगहिया फ्लाइओवर से उतरने के लिए बनेगा रैंप

सूत्र ने बताया कि करबिगहिया फ्लाइओवर को मीठापुर फ्लाइओवर से जोड़ने की योजना है, ताकि कंकड़बाग से आने वाले लोग फ्लाइओवर से ही सचिवालय, इनकम टैक्स गोलंबर की ओर सीधे चले जायेंगे. न्यू बाइपास की ओर आने- जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी रैंप का निर्माण होना है. कृषि भवन के पास यह रैंप उतरेगा.

Also Read: जेपी गंगा पथ पटना : गाय घाट के पास लांचर हटाने का काम शुरू, जानिए कब से चलने लगेंगी गाड़ियां

पुल की दोनों तरफ आने- जाने के लिए रैंप बनेगा

मीठापुर गोलंबर से करबिगहिया की तरफ जाने वाले पुल की दोनों तरफ आने- जाने के लिए रैंप बनेगा. करबिगहिया फ्लाइओवर से नीचे उतरते हुए मीठापुर गोलंबर के पास रैंप मिलेगा. जानकारों के अनुसार करबिगहिया पुल से मीठापुर कृषि भवन के पास उतरकर लोग न्यू बाइपास की ओर जायेंगे और वहीं से चढ़ कर गोलंबर होते हुए करबिगहिया फ्लाइओवर पर चढ़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन