निर्माण में गड़बड़ी पर फूटा आक्रोश

मैनाटांड़ : प्रखंड मुख्यालय से सटे मैनाटांड परती पर करोड़ों की लागत से बन रहा विद्युत स्टेशन में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है, इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ आक्रोशित हरेंद्र प्रसाद, रामनारायण चौधरी, गब्बर राउत, रामप्रिय राम, जगदीश प्रसाद, दिनेश राम, मोहन यादव आदि ने बताया कि निर्माण कार्य […]
मैनाटांड़ : प्रखंड मुख्यालय से सटे मैनाटांड परती पर करोड़ों की लागत से बन रहा विद्युत स्टेशन में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है, इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ आक्रोशित हरेंद्र प्रसाद, रामनारायण चौधरी, गब्बर राउत, रामप्रिय राम, जगदीश प्रसाद, दिनेश राम, मोहन यादव आदि ने बताया कि निर्माण कार्य को आनन-फानन में कराया जा रहा है़ दो नंबर ईंट, घटिया बालू व सरिया का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है़ हद तो यह है कि निर्माण स्थल पर एक अदद बोर्ड भी नहीं लगा है़ स्थानीय लोगों ने बताया की संवेदक इतना चालाक है कि एक ट्रक सोन सैंड निर्माण स्थल पर दिखावे के लिए रखा दिया है़ लेकिन ईंट जोड़ाई घटिया लोकल बालू से ही होता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




