गहिरी में अलाव से लगी आग, सात घर राख

Published at :20 Apr 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
गहिरी में अलाव से लगी आग, सात घर राख

नौतन : गहिरी बैंक टोला में मंगलवार को अलाव से अचानक आग लग गयी. अगलगी में सात घर जल कर राख हो गया. इस दौरान करीब दो लाख की संपत्ति भी जल गयी. आग सबसे पहले अनवत साह के घर में लगी. देखते-ही-देखते गोपाल साह, लालबहादूर साह, लखन साह, अनिरूद्ध साह, जितेन्द्र साह व मनोज […]

विज्ञापन

नौतन : गहिरी बैंक टोला में मंगलवार को अलाव से अचानक आग लग गयी. अगलगी में सात घर जल कर राख हो गया. इस दौरान करीब दो लाख की संपत्ति भी जल गयी. आग सबसे पहले अनवत साह के घर में लगी. देखते-ही-देखते गोपाल साह, लालबहादूर साह, लखन साह, अनिरूद्ध साह, जितेन्द्र साह व मनोज साह का घर जल गया.

आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की सूचना मिलते हीं नौतन विधायक नारायण साह घटना गहिरी पहुंचे. सभी अग्निपीडि़त परिवारों को तुरंत राहत दिलाने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन