कामगार यूनियन ने खोला माेरचा

Published at :17 Dec 2015 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
कामगार यूनियन ने खोला माेरचा

बेतिया : नप कामगार यूनियन ने छठा वेतन मान लागू कराने के लिए नप प्रशासन के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जहां अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने जा रही है. वही नप अभी चतुर्थ व पंचम वेतनमान में ही अपने कर्मचारियों को उलझा कर रखा है. […]

विज्ञापन

बेतिया : नप कामगार यूनियन ने छठा वेतन मान लागू कराने के लिए नप प्रशासन के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जहां अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने जा रही है. वही नप अभी चतुर्थ व पंचम वेतनमान में ही अपने कर्मचारियों को उलझा कर रखा है.

जबकि नगर विकास व आवास विभाग के उपसचिव अजय कुमार पांडेय ने भी छठा वेतन पुनरीक्षण को लागू करने के संबंध में निर्देश भी दिये थे. वही कई नप कर्मी जो सेवानिवृत हो गये है उन्हें सेवांत लाभ भी नहीं मिल रहा है. बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए वेतन बढ़ोतरी का काम होना चाहिए.

वही सचिव विनय बागी ने कहा कि नप में अनुकंपा पर नियुक्ति नहीं की जा रही है. वही अनुबंध पर बहाल कर्मियों को भी अपनी इच्छा के अनुसार हटा दिया जा रहा है. अनुबंध के कर्मियों को स्थायी किया जाय. इसके लिए नप के अधिकारी 48 घंटा के अंदर संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करें अन्यथा आंदोलन शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन