आज से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार 31 जनवरी से बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल की वजह से तीन दिनों तक बैंक का कार्य ठप रहेगा. इसकी जानकारी एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन मुजफ्फरपुर मंडल के सहायक महासचिव ओमप्रकाश मिश्र ने दी है. उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन […]

विज्ञापन

बेतिया : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार 31 जनवरी से बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल की वजह से तीन दिनों तक बैंक का कार्य ठप रहेगा. इसकी जानकारी एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन मुजफ्फरपुर मंडल के सहायक महासचिव ओमप्रकाश मिश्र ने दी है. उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में बैंक कर्मी शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल पर आएंगे. हड़ताल का समर्थन कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियों ने भी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नतीजतन बैंकों में ताला लगना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार व शनिवार को बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल है. जबकि दो फरवरी को रविवारीय अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे. हड़ताल के दौरान बैंक कर्मी अपनी शाखाओं के समक्ष धरना प्रदर्शन भी करेंगे. हालांकि सरकार व बैंक कर्मियों के संगठन के साथ गुरुवार को वार्ता हुई लेकिन शाम तक उसका कोई नतीजा नहीं निकला.

इसकी वजह से बैंकों की हड़ताल टलने की उम्मीद नहीं लग रही है. सहायक महासचिव ने बताया कि बैंकों के कर्मी व अधिकारी वेतन समझौता लागू करने ,बैंकों का कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन करने ,पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, विभिन्न बैंकों के मर्जर पर रोक लगाने सहित करीब दर्जन भर मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन