बेलवा, जमुनिया व बड़हरवा में 1.34 करोड़ की योजना में भारी गड़बड़ी

Updated at : 24 Dec 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
बेलवा, जमुनिया व बड़हरवा में 1.34 करोड़ की योजना में भारी गड़बड़ी

मामले की जांच कर बीडीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम कोसौंपी रिपोर्ट, मचा हड़कंप घटिया किस्म का निर्माण कार्य बेतिया : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नल जल योजना, सड़क निर्माण योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जांच में अनियमितता उजागर हुआ है. योजनाओं के जांच के बाद अनियमितता की पुष्टि करते हुए बीडीओ ने जिलाधिकारी […]

विज्ञापन

मामले की जांच कर बीडीओ ने कार्रवाई के लिए डीएम कोसौंपी रिपोर्ट, मचा हड़कंप

घटिया किस्म का निर्माण कार्य

बेतिया : गौनाहा प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नल जल योजना, सड़क निर्माण योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जांच में अनियमितता उजागर हुआ है. योजनाओं के जांच के बाद अनियमितता की पुष्टि करते हुए बीडीओ ने जिलाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा है. इसपर कार्रवाई तय है.

बीडीओ ने बताया कि बेलवा में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बेतिया द्वारा 65 लाख से कराये जा रहे जलापूर्ति कार्य में पंप हाउस एवं जलमीनार का प्लास्टर फर्स की लोकल उजला बालू से कराया जा रहा है. दीवार एवं चहारदिवारी का प्लास्टर झरकर गिर रहा है. फर्स कई जगह टूट गया है. पेंटिंग का कार्य भी संतोषजनक नहीं है. वहीं बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 को जलापूर्ति के लिए मात्र 230 घरों में नल लगाया गया है.

जबकि इन तीनों वार्डों को मिलाकर 468 घर है. हैरत की बात तो यह है कि वार्ड संख्या 1 दलित बस्ती में मात्र 5 घरों को जलापूर्ति योजना के तहत नल लगाया गया है. नल का कनेक्शन यूपीवीसी पाईप के साथ प्लास्टिक का नल लगाया गया है, जो आईएसआई मार्का का नहीं है. जांच में पाया गया कि नल कई स्थानों पर टूटा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन