ePaper

पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

Updated at : 01 Dec 2019 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

मझौलिया में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ मझौलिया : पैक्स नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. पर्चा दाखिल करने वालों में माधोपुर पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सिंह, नौतन खुर्द पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, रुलही पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार […]

विज्ञापन

मझौलिया में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़

मझौलिया : पैक्स नामांकन प्रक्रिया के तीसरे और अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. पर्चा दाखिल करने वालों में माधोपुर पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार सिंह, नौतन खुर्द पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, रुलही पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, रतनमाला पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, राजा भार पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश सिंह, गुदरा से नंदू यादव, सरिसवा पैक्स से अमरीश पांडेय व गोरख महतो, शेख मंझरिया पैक्स से उमाशंकर साह, नौतन खुर्द से रमाशंकर साह, लाल सरैया पैक्स से रजनीश पांडेय, करमवा पैक्स से रिखि साह तथा महेंद्र साह, सेनुवरिया पैक्स से कृष्ण नंदन साह, करमवा पैक्स से नरेश प्रसाद कुशवाहा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि नामांकन पर्चा दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. इसके बाद स्कूटनी की प्रक्रिया होगी तथा नाम वापसी का प्रक्रिया रहेगी. मतदान की तिथि 11 दिसंबर निर्धारित है.
योगापट्टी में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन शुरू: योगापट्टी. प्रखंड के 17 पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए शनिवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया. सिसवा मंगलपुर से नगीना यादव व अशोक चौधरी, बरवा ओझा पंचायत से मनोज महतो एवं प्रदीप कुमार हथिया पंचायत से राजेश चौबे, भवानीपुर पंचायत से लालबाबू चौधरी, बहुआरवा पंचायत से कालिंदी देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया.
वही प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन के क्रम में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वही योगापट्टी व नवलपुर पुलिस द्वारा विधि व्यवस्था काफी सराहनीय रही. प्रेक्षक जिला योजना पदाधिकारी मोतिहारी विधान चंद्र राय ने योगापट्टी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन का जायजा लिया. बैरिया से 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया
नामांकन का पर्चा
बैरिया : दूसरे चरण में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया. इसमें से 20 अध्यक्ष के लिए तथा 36 सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल किये. वही प्रशिक्षु बीडीओ सुभाषिनी प्रसाद ने बताया कि एक को को स्कूटनी का कार्य किया जायेगा तथा 2 व 3 को नॉमिनेशन वापसी करने का समय निर्धारित किया गया है.इसके लिए प्रशासन सक्रिय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन