शराब पीकर हंगामा करते तीन गिरफ्तार
बेतिया : नगर के सुप्रिया रोड में स्टेशन चौक के समीप एक होटल के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने दो बोतल शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि जेल जाने वालों में नगर के आनंद नगर निवासी आलोक कुमार, बैरिया के भरवलिया […]
बेतिया : नगर के सुप्रिया रोड में स्टेशन चौक के समीप एक होटल के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने दो बोतल शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि जेल जाने वालों में नगर के आनंद नगर निवासी आलोक कुमार, बैरिया के भरवलिया निवासी शिवम भास्कर तथा बलुआ रमपुरवा के सावन कुमार उर्फ सत्येन्द्र कुमार शामिल है. आलोक व सत्येन्द्र के पास से शराब की बोतल भी बरामद हुई है.
आपके शहर में
मामला यह है कि नगर थाने के दारोगा अमरनाथ सिंह रात्रि में गश्ती मे निकले थे. इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर हंगामा करते तीन युवकों पर पड़ी. पुलिस टीम ने खदेड़ कर तीनों को पकड़ लिया. तलाशी के क्रम में आलोक तथा सत्येन्द्र के पास से शराब की बोतल बरामद हुई. पुलिस ने तीनों का मेडिकल जांच करायी तो शराब पीने की पुष्टि हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए