लौरिया में लेन-देन को लेकर चाचा-भतीजा में हिंसक झड़प, भतीजे को लगी गोली

Updated at : 08 Sep 2019 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
लौरिया में लेन-देन को लेकर चाचा-भतीजा में हिंसक झड़प, भतीजे को लगी गोली

घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती, चाचा भी गंभीर रूप से जख्मी बयान के आधार पर मामले कीजांच में जुटी पुलिस, 80 हजाररुपये को लेकर था विवाद लौरिया के गोखुला गांव का मामला बेतिया : 80 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच हुए हिंसक झड़प में चली […]

विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती, चाचा भी गंभीर रूप से जख्मी

बयान के आधार पर मामले कीजांच में जुटी पुलिस,

80 हजाररुपये को लेकर था विवाद

लौरिया के गोखुला गांव का मामला
बेतिया : 80 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजा के बीच हुए हिंसक झड़प में चली गोली से भतीजा अब्दुल रहमान जख्मी हो गया. जबकि चाचा हसमुद्दीन भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना लौरिया थाना क्षेत्र के गोखुला गांव का है. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. गोली रहमान के बाये हाथ में लगी है.
जबकि चाचा हसमुद्दीन का हाथ टूट गया है. इनकी पत्नी नजमा खातून को भी चोट लगी है. अस्पताल में भर्ती अब्दुल रहमान ने नगर पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसने अपने चाचा हसमुद्दीन को दो वर्ष पूर्व 80 हजार रुपये दिया था. शुक्रवार को देर शाम बकाया मांगने वह अपने चाचा के घर गया. जब इसने रुपये की मांग किया तो चचेरा भाई बाबू जान ने गाली-गलौज शुरू कर दिया. मना करने पर बाबू जान लाठी से मारने लगा.
रहमान का आरोप है कि चाचा हमसुद्दीन ने अपने हाथ में कट्टा लिए हुए थे और गोली चला दिये. गोली उसके बाये हाथ के कंधों पर लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आये तो दोनों भाग निकले. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं समसुद्दीन ने आरोप लगाया है कि बच्चे के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगा. इसी पर उसका भतीजा अब्दुल रहमान फरसा व लाठी से मारपीट करने लगा. फरसा से सिर पर वार कर दिया. जिससे सिर फट गया.
इनका आरोप है कि अब्दुल रहमान बंदूक लेकर आया था. छीना झपटी के क्रम में गोली चलने से अब्दुल घायल हो गया. लौरिया थानाध्यक्ष रणीधर कुमार भट्ठ ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान अवैध बंदूक से गोली चली है. जिसमें छर्रा लगने से अब्दुल रहमान जख्मी हो गया है. नगर पुलिस घायलों का फर्दबयान दर्ज कर भेजेगी. फर्दबयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन