तेंदुआ ने जंगली सूअर पर किया हमला

Updated:
विज्ञापन

मैनाटांड़ : मानपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुधौरा के समीप मक्का की खेत में जंगली सूअर का सिर मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि गांव के ही कुछ किसान शुक्रवार की देर संध्या को अपने मक्का की खेत में जंगली जानवरों से अपनी फसलों के बचाव हेतु गए थे. तभी किसानों […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : मानपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुधौरा के समीप मक्का की खेत में जंगली सूअर का सिर मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि गांव के ही कुछ किसान शुक्रवार की देर संध्या को अपने मक्का की खेत में जंगली जानवरों से अपनी फसलों के बचाव हेतु गए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

तभी किसानों की नजर जंगली सूअर के सर पर पड़ी. नजर पड़ते ही किसान डर के मारे भाग गांव पहुंच गए और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों सहित वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना पर मानपुर फॉरेस्टर नागेंद्र पांडेय ने दल बल के साथ खेत में पहुंच स्थिति की जानकारी ली और जंगली सूअर के सर को अपने कब्जे में लेकर छानबीन करना शुरू कर दिया.

फॉरेस्टर ने बताया कि स्थल निरीक्षण के दौरान मक्का की खेत से सूअर का मांस का टुकड़ा बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मक्के के खेत में तेंदुआ का पग मार्क मिला है. पग चिह्न के आधार पर तेंदुआ की खोजबीन की जा रही है. ताकी रिहायशी इलाके से जंगल की ओर भगाया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन