पश्चिमी चंपारण : शराब के साथ कक्षपाल व होमगार्ड गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : शराब के मामले में मंडलकारा बेतिया में तैनात उच्च कक्षपाल एएसआई गणपति सिंह यादव व होमगार्ड जवान राजेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. उच्च कक्षपाल पर होमगार्ड जवान से शराब मंगाने का आरोप है. मामले में जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के प्रतिवेदन पर नगर पुलिस ने केस दर्ज कर उच्च […]
विज्ञापन
बेतिया (पश्चिमी चंपारण) : शराब के मामले में मंडलकारा बेतिया में तैनात उच्च कक्षपाल एएसआई गणपति सिंह यादव व होमगार्ड जवान राजेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है. उच्च कक्षपाल पर होमगार्ड जवान से शराब मंगाने का आरोप है. मामले में जेल अधीक्षक रामाधार सिंह के प्रतिवेदन पर नगर पुलिस ने केस दर्ज कर उच्च कक्षपाल व होमर्गाड जवान को जेल भेज दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जेल में तैनात उच्च कक्षपाल गणपति रविवार की रात को होमगार्ड जवान से जेल परिसर स्थित अपने आवास पर शराब की बोतल मंगा रहे थे. इसी दौरान हवलदार कमलेश सिंह ने होमगार्ड जवान को शराब की बोतल के साथ पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन