पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गौनाहा : गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की शाम गांव से पश्चिम सरेह में शौच के लिए गये एक 40 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर ली. गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका उसका शव मिला. मृतक की पहचान बेलवा गांव निवासी राम प्रवेश महतो […]
विज्ञापन
गौनाहा : गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की शाम गांव से पश्चिम सरेह में शौच के लिए गये एक 40 वर्षीय युवक ने पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर ली. गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका उसका शव मिला. मृतक की पहचान बेलवा गांव निवासी राम प्रवेश महतो के पुत्र रवीन्द्र महतो के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान ने बताया है कि मृतक की पत्नी ज्ञान्ति देवी ने अपने लिखित बयान दिया है. इसमें बताया है कि उसका पति मानसिक रूप से असंतुलित था. उसका इलाज भी जारी था. इस तरह की हरकत वह पहले भी कर चुका है. इधर पति-पत्नी दोनों त्रिवेणी से स्नान कर कल शाम को ही घर लौटे थे और शौच के लिए वह पश्चिम सरेह में शाम को गया था.
इसी क्रम में उसने अपने लूंगी गले में लपेट कर शीशम के पेड़ से लटक गया. देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो सुबह में उसकी पत्नी व बेटी ढूंढने निकली तो गन्ने के खेत में शव को शीशम के पेड़ से लटकते हुए पायी और इसकी सूचना परिवार व ग्रामीणों को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया भेजते हुए अग्रेतर कार्रवाई जारी है. मामले में मृतक की पत्नी के लिखित बयान पर यूडी केस कर दर्ज किया गया है.
मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन