बेतिया : बंदी की मौत पर सदर अस्पताल में हंगामा
Updated at : 24 Jul 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 15 जुलाई की रात्रि नवलपुर पुलिस ने खैरटिया गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र मैनेजर महतो को गिरफ्तार कर 16 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था. उसकी तबीयत खराब चल रही थी. जेल प्रशासन ने बंदी उसे इलाज के लिए 23 जुलाई को सुबह […]
विज्ञापन
बेतिया : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 15 जुलाई की रात्रि नवलपुर पुलिस ने खैरटिया गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र मैनेजर महतो को गिरफ्तार कर 16 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था.
उसकी तबीयत खराब चल रही थी. जेल प्रशासन ने बंदी उसे इलाज के लिए 23 जुलाई को सुबह आठ बजे सदर अस्पताल बेतिया भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच कर हंगामा करने लगे. उनका आरोप था कि मैनेजर की हत्या जेल में बंद उसके विरोधियों ने की है. बाद में पुलिस व प्रशासन के हस्तक्षेप से हंगामा शांत कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




