अभियान में 170 बकायेदारों की काटी बिजली

बेतिया : विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने बेतिया शहरी क्षेत्र दो में अभियान चलाकर 170 बकायेदारों की बिजली काट दी. इनमें 123 दुकानदार व प्रतिष्ठान समेत 47 घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं. कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल व प्रखंडों में कार्यरत सहायक व कनीय अभियंताओं को राजस्व वसूली का […]
बेतिया : विद्युत विभाग की छापेमारी टीम ने बेतिया शहरी क्षेत्र दो में अभियान चलाकर 170 बकायेदारों की बिजली काट दी. इनमें 123 दुकानदार व प्रतिष्ठान समेत 47 घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं. कार्यपालक अभियंता कुमार प्रशांत ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल व प्रखंडों में कार्यरत सहायक व कनीय अभियंताओं को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में सोमवार से शहरी दो क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है.
कनीय अभियंता गौतम कुमार के नेतृत्व में बुधवार को 170 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया. इनके जिम्मे विभाग का 21 लाख 18 हजार 517 रुपये बकाया है. श्री प्रशांत ने बताया कि जानकारी मिली है कि कई उपभोक्ता कनेक्शन काटने के बाद भी चोरी छिपे बिजली जला रहे हैं. ऐसे उपभोक्ताओं की गोपनीय तरीके से जांच करायी जा रही है. साथ ही कनेक्शन कटे उपभोक्ताओं को एक सप्ताह में बकाया राशि जमा कराने की मोहलत दी गयी है. इसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




