अब घालमेल बरदाश्त नहीं दोषियों पर होगी कार्रवाई

बेतिया : डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि मानसून के कमजोर पड़े जाने के कारण किसानों को डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी. इसमें किसी तरह की घालमेल नहीं चलेगा. इसके लिए कृषि विभाग के कर्मियों को भौतिक सत्यापन कराना होगा. भौतिक सत्यापन या स्थल सत्यापन के बाद किसानों से पटन में आयी डीजल […]
बेतिया : डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि मानसून के कमजोर पड़े जाने के कारण किसानों को डीजल अनुदान की राशि दी जायेगी. इसमें किसी तरह की घालमेल नहीं चलेगा. इसके लिए कृषि विभाग के कर्मियों को भौतिक सत्यापन कराना होगा. भौतिक सत्यापन या स्थल सत्यापन के बाद किसानों से पटन में आयी डीजल पर खर्च की जानकारी लेनी होगी. साथ ही डीजल खरीद का रशीद भी एकत्रित करना होगा. अगर शिकायत या घालमेल किया जाता है,
तो संबंधित कर्मियों को दोषी माना जायेगा. कर्मियों के साथ-साथ डीजल अनुदान की राशि पाने के लिए घालमेल करने किसानों भी कार्रवाई की जायेगी. मंगलवार को समाहरणालय में डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानी की सूची प्रत्येक सप्ताह तैयार कराना होगा. सूची प्रखंड विकास पदाधिकारियों के अलावे जिला मुख्यालय को भेजना होगा. डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि सूची के आधार पर हर हाल में किसानों को 24
घंटें के अंदर डीजल अनुदान की राशि देना होगा. इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में डीडीसी राजेश कुमार मीणा, डीएओ शीलाजीत सिंह, एलडीएम महेन्द्र कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




