Bihar: मां बना रही थी खाना, झोपड़ी में उठी लपटें… और जलकर राख हो गई तीन मासूम बेटियां

Updated:
विज्ञापन

Bihar (सांकेतिक)

Bihar: मोतिहारी के नरकटिया गांव में एक झोपड़ी में लगी आग ने मां की आंखों के सामने उसकी तीन मासूम बेटियों की जिंदगी छीन ली. चूल्हे से उठी चिंगारी ने पूरे घर को निगल लिया, गांव में चीख-पुकार मच गई, सब कुछ राख हो गया.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले के नरकटिया गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी ने तीन सगी बहनों की जान ले ली. खाना पकाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई. तेज हवा के कारण आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों नन्हीं बच्चियां अंदर फंस गईं और उनका दम घुट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, आधा दर्जन मवेशी भी जले

ममता देवी, जो कुछ दिन पहले मायके आई थीं, घटना के वक्त खाना बना रही थीं. आग ने घर के साथ-साथ परिवार के आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को भी अपनी जद में ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, बच्चे और ग्रामीण चीख-पुकार करने लगे.

फायर ब्रिगेड और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. पुलिस ने मृतक बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने जताया दुख, मुआवजे की मांग

घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. परिवार के सदस्यों ने सरकार से मुआवजे और राहत सहायता की मांग की है ताकि वे इस अपूरणीय क्षति से उबर सकें.

Also Read: पटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कंटेनर ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक AIIMS चल रहा इलाज

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, ग्रामीणों में डर का माहौल

यह दर्दनाक घटना गांव में सुरक्षा और आग से बचाव की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही है. ग्रामीणों में भय व्याप्त है कि कहीं इस तरह के हादसे दोबारा न हों. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन