आर्केस्ट्रा मालिक के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया आवेदन

Updated at : 04 Apr 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा मालिक के खिलाफ ग्रामीणों ने दिया आवेदन

रामगढ़वा : थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगर टोली के सैकड़ों ग्रामीणों व महिलाओं ने रामगढ़वा थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर धांगड़ टोली व प्राथमिक विद्यालय धाट के समीप अवैध रूप से आर्केष्ट्रा चलाने व देह व्यापार कराने का आरोप आर्केष्ट्रा संचालक झूलन पासवान पर लगाया है. ग्रामीण प्रमोद पासवान, रामशीष पासवान, राउफ मिया, मन्नू पासवान […]

विज्ञापन

रामगढ़वा : थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगर टोली के सैकड़ों ग्रामीणों व महिलाओं ने रामगढ़वा थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर धांगड़ टोली व प्राथमिक विद्यालय धाट के समीप अवैध रूप से आर्केष्ट्रा चलाने व देह व्यापार कराने का आरोप आर्केष्ट्रा संचालक झूलन पासवान पर लगाया है. ग्रामीण प्रमोद पासवान, रामशीष पासवान, राउफ मिया,

मन्नू पासवान समेत दर्जनों महिलाओं ने थानाध्यक्ष के पास पहुंच कर शिकायत पत्र देते हुए कहा कि अवैध रूप से आर्केष्ट्रा संचालन कराने से गांव का माहौल खराब हो गया है वही बगल में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. वहीं दिन भर बाहरी आने जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है. इसके कारण राह में चलना मुश्किल हो गया है . वही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से आर्केष्ट्रा चलाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन