बबलू दूबे ने हंगामा कर किया न्यायिक कार्य बाधित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पेशी के लिए सेंट्रल जेल से लाया गया था न्यायालय त्वरित वाद निष्पादन के लिए मचाने लगा शोर न्यायिक अधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी मोतिहारी : सेंट्रल जेल से पेशी के आया कुख्यात अपराधी बबलू दूबे ने न्यायालय में जमकर हंगामा किया. वह त्वरित गति से अपने वाद का निष्पादन करने के लिए न्यायालय में […]
विज्ञापन
पेशी के लिए सेंट्रल जेल से लाया गया था न्यायालय
त्वरित वाद निष्पादन के लिए मचाने लगा शोर
न्यायिक अधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी
मोतिहारी : सेंट्रल जेल से पेशी के आया कुख्यात अपराधी बबलू दूबे ने न्यायालय में जमकर हंगामा किया. वह त्वरित गति से अपने वाद का निष्पादन करने के लिए न्यायालय में जोर-जोर से चिल्लाने लगा. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अवर न्यायाधीश भुपेंद्र सिंह ने उसको शांत रहने के लिए कहा, लेकिन उनकी एक न सुनी.
आधे घंटे तक कार्य बाधित
न्यायिक अधिकारी ने पुलिस जवानों को आदेश दिया कि बदमाश को बाहर ले जाओ. इसपर बबलू ने कहा कि पुलिस को इतनी हिम्मत नहीं है कि मुझे बाहर लेकर जाये, मै अपनी मर्जी आता और जाता हूं. उसके हंगामे के कारण करीब आधा घंटा तक न्यायिक कार्य बाधित रहा. घटना को लेकर न्यायिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने नगर थाना में कुख्यात बबलू के खिलाफ नगर थाना में आवेदन भेजा है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










