वीरगंज में तीन थानों को फूंका, कर्फ्यू के दौरान फायरिंग में एक की मौत

Updated at : 01 Sep 2015 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
वीरगंज में तीन थानों को फूंका, कर्फ्यू के दौरान फायरिंग में एक की मौत

रक्सौल/बैरगनिया : नेपाल में जारी मधेशी आंदोलन हिंसक रूप में बदल गया है. आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने गोली का सहारा ले लिया है. सीमावर्ती वीरगंज में सोमवार को नेपाली पुलिस ने उपद्रवियों पर एक दर्जन से अधिक राउंड गोली चलायी है. इसमें दीपक चौरसिया नाम के युवक की मौत हो गयी. चार […]

विज्ञापन

रक्सौल/बैरगनिया : नेपाल में जारी मधेशी आंदोलन हिंसक रूप में बदल गया है. आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने गोली का सहारा ले लिया है. सीमावर्ती वीरगंज में सोमवार को नेपाली पुलिस ने उपद्रवियों पर एक दर्जन से अधिक राउंड गोली चलायी है. इसमें दीपक चौरसिया नाम के युवक की मौत हो गयी. चार लोगों को गोली लगी है. घायलों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है.

कर्फ्यू के दौरान देर शाम आंदोलनकारियों ने गंडक, बिरसा व रामगढ़वा थानों को आग के हवाले कर दिया. पुलिस व आंदोलनकारियों में एक दर्जन जगहों पर झड़प हुई है. इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 25 राउंड से अधिक आंसू गैस छोड़े हैं.

वीरगंज के घंटाघर चौक, विर्ता चौक, छपैकया चौक व नगवा आदि स्थानों पर झड़प में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार लोगों को गोली गली है.

संघीय समाजवादी फोरम के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि नगवा में हुई झड़प में कृष्णकुमार पाल, घंटाघर चौक पर झड़प में जाकिर मियां व राजकुमार सोनार को गोली लगी है. घायलों का इलाज एनएमसीएच में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन