फिरोजाबाद में कंटेनर से टकरायी बस, 14 की मौत

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 31 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुआ. नमस्ते बिहार नामक बस (यूपी 53एफटी […]
मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 31 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुआ. नमस्ते बिहार नामक बस (यूपी 53एफटी 4629) दिल्ली से पूर्वी चंपारण के ढाका आ रही थी. जिन मृतकों की पहचान हो पायी है, उनमें सात पूर्वी चंपारण जिले के तथा एक शिवहर के हैं. हादसे में बस और कंटेनर के चालक की भी मौत हो गयी. कंडक्टर सेराज (फेनहारा निवासी) की हालत गंभीर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




