सांड के हमले में वृद्ध की मौत
Updated at : 07 Feb 2020 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

तीन माह में दो की ली जान, कई हुए हैं घायल दहशत में लोग तुरकौलिया : बिजुलपुर पंचायत के बभनौलिया गांव में बुधवार की रात सांड के हमले से एक वृद्ध की जान चली गयी. वह सपही पंचायत के मझरिया का सुलेमान मियां था. परिजनों के अनुसार बुधवार रात बभनौलिया में अपने गंवास पर आग […]
विज्ञापन
तीन माह में दो की ली जान, कई हुए हैं घायल
दहशत में लोग
तुरकौलिया : बिजुलपुर पंचायत के बभनौलिया गांव में बुधवार की रात सांड के हमले से एक वृद्ध की जान चली गयी. वह सपही पंचायत के मझरिया का सुलेमान मियां था. परिजनों के अनुसार बुधवार रात बभनौलिया में अपने गंवास पर आग ताप रहे थे.
इसी दौरान अचानक सांड अंधेरे में आ गया और सुलेमान मियां को सिंग व पैर से मारने लगा. बचाने के लिए लोग दौड़े तब तक उनकी मौत हो गयी. दिसंबर माह में तपसी सहनी की पत्नी की मौत भी सांड के हमले से हो गयी थी. उस पर भी रात में ही सांड ने हमला बोला था. अब तक आधा दर्जन लोग सांड के हमले से घायल हो चुके हैं.
मुखिया प्रतिनिधि रमेश सहनी ने बताया कि सांड को पकड़ने के लिए कई बार थाना को शिकायत की गयी. लेकिन कोई पहल नहीं हुई है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दे दी गई है. शीघ्र ही सांड को पकड़ लिया जायेगा. गौरतलब है कि 19 जनवरी को तुरकौलिया के खगनी के भूपी राय पर हमला हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




