तेज हवा संग हुई बारिश, कनकनी का एहसास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 12:26 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम का मिजाज बदलने से एकबार फिर ठंड बढ़ गयी है. शुक्रवार को दिन भर मौसम खराब रहा. जिले के कई प्रखंडों में तेज बारिश हुई. सुबह करीब तीन बजे तेज हवा के साथ कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई. तेज हवा से कनकनी भरी ठंड का एहसास हुआ. इस कारण बुजुर्ग व […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम का मिजाज बदलने से एकबार फिर ठंड बढ़ गयी है. शुक्रवार को दिन भर मौसम खराब रहा. जिले के कई प्रखंडों में तेज बारिश हुई. सुबह करीब तीन बजे तेज हवा के साथ कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई. तेज हवा से कनकनी भरी ठंड का एहसास हुआ. इस कारण बुजुर्ग व बच्चे घरों में दुबके रहे.

दोपहर बाद भी मौसम का रुख अचानक बदल गया. पश्चिम दिशा से आये काले बादल के आसमान में छाने के साथ ही अंधेरा छा गया. इस दौरान तेज बारिश हुई. रबी फसल के लिए आसमान से अमृत की वर्षा हुई. बारिश से गेहूं व मक्का फसल को काफी लाभ हुआ है.
बारिश के बाद किसानों ने खेत में लगे फसलों में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की. वही आलू व अन्य कंद फसलों को बारिश को नुकसान होने की संभावना है. कृषि जानकार डॉ मुकेश कुमार ने किसानों को आलू व अन्य कंद फसलों में बारिश के बाद मौसम खराब रहने पर फंगसनाशी दवाओं की अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन