ePaper

वाहन की ठाेकर से बाइक सवार जवान की गयी जान

Updated at : 17 Jan 2020 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठाेकर से बाइक सवार जवान की गयी जान

छपवा-मोतिहारी एनएच पर हुआ हादसा सुगौली : छपवा-मोतिहारी एनएच 727 मार्ग पर गुरुवार दोपहर थाना क्षेत्र के सुगांव दुर्गा मंडप के समीप वाहन की ठोकर से बाइक सवार सैनिक की मौत हो गई. वह अपने चाचा के साथ दो अलग-अलग बाइक से घर से जिला मुख्यालय जा रहे थे. बताया जाता है कि मलाही थाना […]

विज्ञापन

छपवा-मोतिहारी एनएच पर हुआ हादसा

सुगौली : छपवा-मोतिहारी एनएच 727 मार्ग पर गुरुवार दोपहर थाना क्षेत्र के सुगांव दुर्गा मंडप के समीप वाहन की ठोकर से बाइक सवार सैनिक की मौत हो गई. वह अपने चाचा के साथ दो अलग-अलग बाइक से घर से जिला मुख्यालय जा रहे थे.
बताया जाता है कि मलाही थाना क्षेत्र के भरवलिया के शंभु सिंह का 35 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार व उसके चाचा अलग-अलग बाइक से मोतिहारी से आ रहा था. इसी बीच छपवा चौक की ओर से तीव्र गति से जा रहे वाहन ने थाना क्षेत्र के छपवा मोतिहारी जाने वाले पथ में सुगांव दुर्गा मंडप के समीप ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को दी.
सूचना मिलते ही एएसआई हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली. थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. अालाेक सेना का जवान था. छुट्टी में घर आया था. घटना के दिन घर से मोतिहारी किसी काम से आया थे, जहां से बेतिया अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन