अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम के बदले मिजाज से लोगों को ठंड से राहत मिली है. बुधवार को धूप खिलने से ठंड सामान्य रही. लोगों ने धूप का खुब आनंद लिया. हालांकि अगले दो-तीन दिनों में मौसम के रूख बदलने की संभावनाएं है. इस दौरान उत्तर बिहार में बूंदा-बांदी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पुसा से […]

विज्ञापन

मोतिहारी : मौसम के बदले मिजाज से लोगों को ठंड से राहत मिली है. बुधवार को धूप खिलने से ठंड सामान्य रही. लोगों ने धूप का खुब आनंद लिया. हालांकि अगले दो-तीन दिनों मे�� मौसम के रूख बदलने की संभावनाएं है. इस दौरान उत्तर बिहार में बूंदा-बांदी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पुसा से जारी मौसम को लेकर पूर्वानुमान के मुताबिक 16 व 17 जनवारी को बारिस होने की संभावनाएं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें खासकर उत्तर-पश्चिम के जिला पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के आलावें सीतामढ़ी, सारण व गोपालगंज में वर्षा हो सकती है. वही इस दौरान आसमान में बादल रहेगे. पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

पूर्वा व पछुआ हवा चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को सर्त्तक रहने की नसीहत दी है. कहा कि इस दौरान फसल में कीटनाशी दवाओं के छिड़काव में सावधानी बरते. वही खेत में लगे हल्दी के फसल की खुदायी नहीं करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन