बच्ची की पिटाई करने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अरेराज : साग खोंटने को लेकर नाबालिग लड़की को बांधकर पीटने के मुख्य आरोपित को मलाही पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मलाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सरसों के खेत में साग खोंटने गई नाबालिग लड़की को खेत मालिक द्वारा खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की गई थी. […]
विज्ञापन
अरेराज : साग खोंटने को लेकर नाबालिग लड़की को बांधकर पीटने के मुख्य आरोपित को मलाही पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
मलाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सरसों के खेत में साग खोंटने गई नाबालिग लड़की को खेत मालिक द्वारा खंभे में बांधकर जमकर पिटाई की गई थी. पीड़िता की मां के रहम की भीख मांगने व ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी भू स्वामी द्वारा नहीं छोड़ा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची मलाही पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया था.
लड़की को छुड़ाने के बाद पुलिस को भी भू मालिक के परिजनों के विरोध झेलना पड़ा था. पीड़ित लड़की के मां के आवेदन पर भू स्वामी रमेश मिश्र व पुत्र सुमित मिश्र पर खंभे में बांधकर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट कर जख्मी का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपित रमेश मिश्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पुत्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










