पूचं : साग तोड़ने के आरोप में बच्ची को खंभे से बांध पीटा

Updated:
विज्ञापन

अरेराज (पूचं) : मलाही थाने के एक गांव में सोमवार को बिना पूछे खेत से साग तोड़ने के आरोप में एक बच्ची को खंभे से बांधकर पीटा गया. खंभे से बांध बेरहमी से पिटाई किये जाने के कारण बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी़ इस मामले की शिकायत थाने में की गयी है़ इसमें […]

विज्ञापन
अरेराज (पूचं) : मलाही थाने के एक गांव में सोमवार को बिना पूछे खेत से साग तोड़ने के आरोप में एक बच्ची को खंभे से बांधकर पीटा गया. खंभे से बांध बेरहमी से पिटाई किये जाने के कारण बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी़ इस मामले की शिकायत थाने में की गयी है़
इसमें जमीन मालिक रमेश मिश्र को आरोपित किया गया है. बताया जाता है कि बच्ची सुबह में रमेश मिश्र के खेत में उनसे बिना पूछे सरसों का साग तोड़ने लगी. इस दौरान रमेश ने उसे पकड़ लिया. साग चोरी का आरोप लगा उसे दरवाजे पर ले गये, उसके बाद खंभे से बांध उसकी बेरहमी से पिटाई की. घटना की सूचना पर मलाही पुलिस ने पहुंच खंभे से बंधी बच्ची को मुक्त कराया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन