फसल नुकसान का विरोध करने पर मारपीट, जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 12:04 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत मजुरांहा गांव में प्रमिला देवी, उसके पति शिवधारी राम, पुत्री संजना कुमारी व पुत्र आदर्श कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. चारों के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रमिला देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि आठ-दस बकरियों का झुंड खेत में घुस […]

विज्ञापन

मोतिहारी : रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत मजुरांहा गांव में प्रमिला देवी, उसके पति शिवधारी राम, पुत्री संजना कुमारी व पुत्र आदर्श कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.

चारों के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रमिला देवी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि आठ-दस बकरियों का झुंड खेत में घुस उसके गेहूं की फसल को नुकसान कर रही थी. बच्चों के साथ बकरी को पकड़ ढांठ ले जा रही थी. इसी दौरान हरि राम, सुरेश राम व दिलीप राम सुगिया देवी व जयपतिया देवी बीच रास्ते में घेर मारपीट कर बकरी को छीन ले गये.

घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने सुबह में आकर दोनों गुटों को थाने पर बुलाया. इससे नाराज सभी लोगों ने दरवाजे पर चढ़ पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा. केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को रघुनाथपुर ओपी भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन