चालक को बंधक बना बदमाशों ने ट्रैक्टर लूटा

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहनापुल की है घटना बाइक से चार की संख्या में थे बदमाश पीपराकोठी : बंजरिया गोखुला से ईख लदा ट्रैक्टर लेकर सिधवलिया चीनी मिल जाने के दौरान जीवधारा के पास बदमाशों ने ने चालक को बंधक बना ट्रैक्टर लूट लिया. घटना पीपराकोठी के मोहना पुल के पास की है. बदमाश आपाची बाइक […]

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहनापुल की है घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक से चार की संख्या में थे बदमाश

पीपराकोठी : बंजरिया गोखुला से ईख लदा ट्रैक्टर लेकर सिधवलिया चीनी मिल जाने के दौरान जीवधारा के पास बदमाशों ने ने चालक को बंधक बना ट्रैक्टर लूट लिया. घटना पीपराकोठी के मोहना पुल के पास की है. बदमाश आपाची बाइक से चार की संख्या में थे. मामले में ट्रैक्टर मालिक बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोकुला के रामप्रताप कुशवाहा के पुत्र भूषण कुमार ने थाने में आवेदन दिया है.

बताया कि चालक गन्ना लेकर सिधवलिया चीनी मिल जा रहा था. राजमार्ग 28 के रास्ते जैसे ही वह मोहनापुल के समीप पहुंचा कि अापाची बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोककर चालक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और ट्रैक्टर ट्रॉली को जीवधारा पेट्रोल पंप के समीप ले जाकर ट्रॉली अलग कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकले. चालक को बैरिया नहर पर मोबाइल छीनकर भाग निकले.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन