1300 रुपये क्विंटल धान बेच रहे किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Dec 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

अब तक 11 पैक्सों ने ही शुरू की है धान खरीद 34 किसानों से 2470 क्विंटल की गयी खरीद मोतिहारी : बाढ़ और सुखाड़ से परेशान किसान सरकारी स्तर पर धान खरीद नहीं होने के कारण स्थानीय व्यवसायियों के हाथ औने-पौने मूल्य पर धान बेचने को विवश है. धान का सरकारी मूल्य 1815-1835 रुपये प्रति […]
विज्ञापन
अब तक 11 पैक्सों ने ही शुरू की है धान खरीद
34 किसानों से 2470 क्विंटल की गयी खरीद
मोतिहारी : बाढ़ और सुखाड़ से परेशान किसान सरकारी स्तर पर धान खरीद नहीं होने के कारण स्थानीय व्यवसायियों के हाथ औने-पौने मूल्य पर धान बेचने को विवश है. धान का सरकारी मूल्य 1815-1835 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि किसान 1300-1400 रुपये क्विंटल व्यवसायियों से बेच रहे हैं. कहीं-कहीं तो 1200 रुपये भी धान की बिक्री हो रही है.
वैसे विभाग का दावा है कि 11 पैक्सों द्वारा धान की खरीद की जा रही है, जो अब तक 2470 क्विंटल 34 किसानों से खरीद हुई है. वहीं पिछले वर्ष अब तक 3069 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी थी. धान खरीद में पैक्स चुनाव भी बाधक बनी. करीब 270 पैक्सों में चुनाव था, जिसके कारण धान खरीद बाधित हुई. चुनाव संपन्न हुआ है अब प्रक्रिया में तेजी आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










