बरामद शव की शातिर प्रभात कुमार के रूप में हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी/पिपरा : पिपरा थाने के बलवामन पुल के पास हत्या कर फेंके गये शव की पहचान शातिर अपराधी प्रभात कुमार सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है. वह शिकारगंज थाने के रूपहरी गांव का रहने वाला था. उसपर शिकारगंज, चिरैया, फेनहारा व पहाड़पुर थाने में आधा दर्जन से अधिक हत्या व लूट का मामला […]

विज्ञापन

मोतिहारी/पिपरा : पिपरा थाने के बलवामन पुल के पास हत्या कर फेंके गये शव की पहचान शातिर अपराधी प्रभात कुमार सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है. वह शिकारगंज थाने के रूपहरी गांव का रहने वाला था. उसपर शिकारगंज, चिरैया, फेनहारा व पहाड़पुर थाने में आधा दर्जन से अधिक हत्या व लूट का मामला दर्ज है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिपरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उसके परिजनों ने थाना पर आकर शव की पहचान की. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. शक है कि प्रभात के साथियों ने ही गोली मार उसकी हत्या की है. इसके पीछे लूट के पैसे के बटवारा का विवाद हो सकता है. बताया कि फरवरी माह में फेनहारा थाने के खानपीपरा चिमनी के पास सीएसपी संचालक मनोज कुमार अकेला की गोली मार हत्या कर 1.67 लाख रुपये लूट मामले में उसका नाम आया था.

पुलिस ने 14 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा. कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली. जेल से छूटने के बाद भी उसने लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया. शिकारगंज में पचपकड़ी थाने के सोनपरिया के कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार जायसवाल से 2.70 लाख की लूट तथा चिरैया व पहाड़पुर में सीएसपी संचालक से लूट में भी उसका नाम आया था. पुलिस उसे बेसब्री से तलाश कर रही थी.

इस बीच रविवार की सुबह खून से सना उसका शव पिपरा थाने के बलवामन पूल के पास से बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बहुत जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

गौरतलब है कि रविवार सुबह प्रभात का शव बरामद हुआ था. उसके शरीर के कई जगहों पर गोली मारी गयी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का बरामद कर मामले की छानबीन कर रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन