कोटवा-सुगौली व रामगढ़वा में शीघ्र खुलेगा फायर स्टेशन

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के कोटवा, सुगौली व रामगढ़वा में फायर स्टेशन खुलेगा. सरकारी निर्देश के आलोक में विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है. प्रस्ताव में तीनों इलाकों के भौगोलिक क्षेत्रों व अचानक आग लगने से होनेवाले नुकसान का वर्णन किया गया है. अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा व सहायक पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने संयुक्त […]

विज्ञापन

मोतिहारी : जिले के कोटवा, सुगौली व रामगढ़वा में फायर स्टेशन खुलेगा. सरकारी निर्देश के आलोक में विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है. प्रस्ताव में तीनों इलाकों के भौगोलिक क्षेत्रों व अचानक आग लगने से होनेवाले नुकसान का वर्णन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा व सहायक पदाधिकारी प्रेमचंद राम ने संयुक्त रूप से बताया कि तीनों क्षेत्र काफी संवेदनशील रहा है. आग लगने पर दूरी के कारण दमकल के पहुंचने में देर होती है. लगातार बढ़ रही अगलगी की घटनाओं को ध्यान में रखा गया है. विभाग से हरी झंडी मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. दिल्ली में हुई घटना के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गयी है.
सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को हर हाल में अग्निशामन यंत्र लगाने व विभागीय निर्देश का अनुपालन करने को कहा है. खास तौर से शहर के हेनरीबाजार, मीनाबाजार, छतौनी आदि व्यस्तम इलाकों में संचालित मॉल, शोरूम व अन्य दुकानों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. बताया गया है कि हेनरी बाजार की सड़कें इतनी पतली हो गयी है कि आग लगने के बाद वहां दमकल समय पर नहीं पहुंच पाता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन