गया : वार्ड पार्षद के पति को मारी गोली, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोधगया. बोधगया रिवर साइड रोड स्थित रामबालक सिंह होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने नगर पंचायत वार्ड तीन की पार्षद जयंती देवी के पति अशोक मांझी व उसके दोस्त रेमन मांझी पर तीन गोलियां चलायीं. हालांकि अशोक व रेमन ने अपने आपकाे बचाने का प्रयास किया. लेकिन, एक गोली अशोक […]
विज्ञापन
बोधगया. बोधगया रिवर साइड रोड स्थित रामबालक सिंह होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने नगर पंचायत वार्ड तीन की पार्षद जयंती देवी के पति अशोक मांझी व उसके दोस्त रेमन मांझी पर तीन गोलियां चलायीं. हालांकि अशोक व रेमन ने अपने आपकाे बचाने का प्रयास किया. लेकिन, एक गोली अशोक की बायीं जांघ में लग गयी. वहीं, रेमन बाल-बाल बच गये. अशोक व रेमन अमवां गांव के भूईंटोली के रहनेवाले हैं. घटना के विरोध अमवां गांव के लोगों ने रिवर साइड रोड पर हंगामा किया और रोड को जाम भी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन