पत्नी ने 100 रुपये देने से किया इन्कार, तो शौच के बहाने घर से निकला पति और फिर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 6:43 PM
मोतिहारी :बिहारके मोतिहारी में मुफस्सिल थाने के पटेरवा गांव में शनिवार की सुबह गोलू नट (22) ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. वह शौच के बहाने घर से दस बजे निकला. घर से थोड़ी दूर पर शीशम के पेड़ में गमछे का फंदा बना आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने गोलू के शव को […]
मोतिहारी :बिहारके मोतिहारी में मुफस्सिल थाने के पटेरवा गांव में शनिवार की सुबह गोलू नट (22) ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. वह शौच के बहाने घर से दस बजे निकला. घर से थोड़ी दूर पर शीशम के पेड़ में गमछे का फंदा बना आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों ने गोलू के शव को पेड़ से लटकता देख उसके परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से नीचे उतारा. घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. गोलू की मां सुगांधी देवी के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया जायेगा. इधर सदर अस्पताल में बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची सुगांधी ने बताया कि गोलू के पॉकेट में पैसा नहीं था. उसने पत्नी खुशबू देवी से एक सौ रुपये मांगा. पत्नी के पास भी पैसे नहीं थे. इसको ले दोनों के बीच बकझक हुई. गुस्से में आकर गोलू ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मां सुगांधी, पत्नी खुशबू व भाई लालबाबू कुमार का रो-रो का बुरा हाल है.
एक साल पहले गोलू की हुई थी शादी
एक साल पहले गोलू की शादी कोटवा के मच्छरगांवा निवासी खुशबू से हुई थी. गोलू गांव में घूम-घूम कर सांप दिखा पैसा कमाता था. पत्ता तोड़कर भी बेचता था. उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था. उसके पिता जुलुमद्दीन नट की मृत्यु हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब पीने का भी आदी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










