घायल युवक ने तोड़ा दम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2019 12:32 AM
विज्ञापन
कोटवा के कल्याणपुर वृत में सात अक्तूबर की शाम हुई थी घटना चाचा व भाई ने घोंपा था चाकू पांच माह पहले हुई थी शादी दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार एक की तलाश में छापेमारी मोतिहारी : कोटवा थाने के कल्याणपुर वृत गांव में चाकू से घायल रंजन कुमार (22) की मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
कोटवा के कल्याणपुर वृत में सात अक्तूबर की शाम हुई थी घटना
चाचा व भाई ने घोंपा था चाकू
पांच माह पहले हुई थी शादी
दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार एक की तलाश में छापेमारी
मोतिहारी : कोटवा थाने के कल्याणपुर वृत गांव में चाकू से घायल रंजन कुमार (22) की मौत हो गयी. उसका इलाज पटना के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रंजन की शादी पांच माह पहले हुई थी. पति की मौत की खबर सुन नीपू देवी मूर्छित होकर गिर पड़ीं. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे रंजन के भाई चंदन कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर की शाम पट्टीदारों से विवाद हुआ था.
हत्या की नियत से पट्टीदारों ने रंजन को चाकू मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले जाया गया. इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी. चाकूबाजी को लेकर रंजन के बयान पर कोटवा थाने में चाचा महादेव भगत सहित उसके पुत्र राजकुमार और गायत्री देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है.
महादेव व उसके पुत्र राजकुमार को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. गायत्री फरार है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि चाकूबाजी को लेकर दर्ज प्राथमिकी अब हत्या में तब्दील हो गयी है. मामले में फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जायेगी.
रंजन व उसके चाचा महादेव भगत का झोपड़ीनुमा घर सटा हुआ है. रंजन के आंगन में महादेव के घर का टाट गिरा हुआ था. उसने चाचा से टाट ठीक करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई. उसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान राजकुमार ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. भाई को बचाने गये चंदन व सोनी देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










