पताही से हार्डकोर नक्सली किशोरी पासवान गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पताही(पूचं) : पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोकानेकला गांव में गुरुवार की रात्रि छापेमारी कर नक्सली किशोरी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. वह चकिया थाना के हरपुरनाग रेलवे स्टेशन के समीप विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाने में शामिल है. नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. अभियान एसपी एचएस गौरव ने बताया कि गिरफ्तार […]
विज्ञापन
पताही(पूचं) : पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोकानेकला गांव में गुरुवार की रात्रि छापेमारी कर नक्सली किशोरी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. वह चकिया थाना के हरपुरनाग रेलवे स्टेशन के समीप विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ाने में शामिल है. नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है.
अभियान एसपी एचएस गौरव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली किशोरी 26 अप्रैल, 2014 को चकिया में रेलवे ट्रैक उड़ाने की घटना में शामिल था. विस्फोट में मालगाड़ी के डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया था. मामले में चकिया थाना में कांड संख्या 151/14 दर्ज है.
किशोरी इस मामले में वर्षों से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है एवं पुलिस को कई जानकारी दी है, इसे पुलिस गुप्त रख छापेमारी कर रही है. किशोरी को चकिया थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. छापेमारी में एसएसबी मधुबन के इंस्पेक्टर एस जगत, थानाध्यक्ष विकास तिवारी, दारोगा सुनील कुमार सिंह, पुलिस एवं एसएसबी के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










