ट्रेवेल्स एजेंसी में छापा,लैपटॉप पांच पेन ड्राइव व तीन सिम जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2019 1:13 AM
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका स्थित ट्रेवेल्स एजेंसी के प्रतिष्ठान पर आरपीएफ मोतिहारी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. इस दौरान दुकानदार छापेमारी टीम की भनक पर भीड़ का फायदा उठा भागने में सफल रहा. आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि प्रतिष्ठान से दो तत्काल टिकट सहित अन्य पुराने रेल यात्रा टिकट बरामद की […]
विज्ञापन
सिकरहना : ढाका स्थित ट्रेवेल्स एजेंसी के प्रतिष्ठान पर आरपीएफ मोतिहारी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. इस दौरान दुकानदार छापेमारी टीम की भनक पर भीड़ का फायदा उठा भागने में सफल रहा. आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि प्रतिष्ठान से दो तत्काल टिकट सहित अन्य पुराने रेल यात्रा टिकट बरामद की गयी है.
जिसकी कीमत करीब दस हजार रुपये है. वही दो लैपटॉप,दो डेस्क टॉप के अलावे तीन सिम, पांच पेन ड्राइव,पीसी मॉनिटर, माउस व पासबुक जब्त की गयी है. कहा कि ट्रेवल्स एजेंसी द्वारा अवैध तरीका से टिकट बनाने की सूचना पर टीम गठित करते हुए छापेमारी की गयी है.
कार्रवाई में दुकान से जब्त सिस्टम के डाटा की एक्सपर्ट से जांच करायी जायेगी. जिसके आधार पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध जांच कर अग्रतर कार्रवाई होगा. छापेमारी टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार यादव, रक्सौल इंस्पेक्टर राजकुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद तनवीर अख्तर, रामनाथ, जवान अंकेश कुमार, राजेश सिंह यादव, सुधीर कुमार, रितेश वर्मा, जागेश्वर राम, मृत्यंजय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










