सीएसपी संचालक से 1.93 लाख रुपये की लूट
चिरैया : बैंक से पीछा कर हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार की शाम चिरैया व ढाका रोड में मीरपुर गांव के पहले गुलरिया देवी माई स्थान के पास एसबीआई के सीएसपी संचालक को मारपीट कर 1.93 लाख रुपये लूट लिया. इसके बाद ढाका के तरफ भाग निकला. मामले को लेकर सीएसपी संचालक रघुनाथपुर के राजय सिंह […]
चिरैया : बैंक से पीछा कर हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार की शाम चिरैया व ढाका रोड में मीरपुर गांव के पहले गुलरिया देवी माई स्थान के पास एसबीआई के सीएसपी संचालक को मारपीट कर 1.93 लाख रुपये लूट लिया. इसके बाद ढाका के तरफ भाग निकला. मामले को लेकर सीएसपी संचालक रघुनाथपुर के राजय सिंह ने थाना में आवेदन दिया है.
आपके शहर में
बताया कि वह चिरैया स्थित एसबीआई की शाखा से राशि की निकासी कर बाइक से रघुनाथपुर गांव स्थित सीएसपी केंद्र जा रहा था. इसी दौरान बैंक से पीछा कर रहे एक अापाची व एक ग्लैमर बाइक पर सवार पांच हथियारबंद बदमाशों ने ओवरटेक कर घेर लिया तथा हथियार दिखा कर बैग को छीन ढाका की तरफ भाग गया.
इधर, थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद व दरोगा हुलास राय सहित पुलिस बल पहुंच संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. बताते चलें कि 11 अक्तूबर को रामपुर भेड़ियाही के सीएसपी संचालक रोहित कुमार को हथियार दिखा कर 2.31 लाख रुपये लूट लिया था. वहीं 28 अक्तूबर को कपड़ा व्यवसायी को बदमाशों ने 2.70 लाख लूट लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए