मुजफ्फरपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बस चालक स्टेयरिंग से दब कर गंभीर रूप से हुआ घायल अशोक नामक बस पर सवारथे करीब 100 यात्री कोटवा :दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस कोटवा थाना के एनएच 28 पर गढ़वा-खजुरिया चौक के समीप मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ओवरटेक के दौरान बस ने ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी. बस चालक […]
विज्ञापन
बस चालक स्टेयरिंग से दब कर गंभीर रूप से हुआ घायल
आपके शहर में
विज्ञापन
अशोक नामक बस पर सवारथे करीब 100 यात्री
कोटवा :दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस कोटवा थाना के एनएच 28 पर गढ़वा-खजुरिया चौक के समीप मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ओवरटेक के दौरान बस ने ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी. बस चालक स्टेयरिंग में दब गंभीर रूप से घायल हो गया. फंसे चालक को ग्रामीणों ने निकाल कर इलाज के लिए मोतिहारी भेजा. बस में सवार दर्जनों यात्रियों को चोट लगने की बात बतायी जा रही है.
चालक दिल्ली के राजेंद्र प्रसाद बताया जाता है. बस में करीब 100 की संख्या में यात्री सवार थे. सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से बस को सड़क किनारे करवाया गया. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बस यात्रियों को दूसरे बस से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन