नकद सहित साढ़े तीन लाख की चोरी

मोतिहारी : शहर के चांदमारी एमएस कॉलेज रोड स्थित हर्षवर्धन कुमार के घर में घुस चोरों ने नकद, आभूषण सहित करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान घर में घुस चोरों ने आलमीरा तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सुबह […]
मोतिहारी : शहर के चांदमारी एमएस कॉलेज रोड स्थित हर्षवर्धन कुमार के घर में घुस चोरों ने नकद, आभूषण सहित करीब साढ़े तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली. परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे.
इसी दौरान घर में घुस चोरों ने आलमीरा तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. सुबह उठने पर कमरे में सामान बिखरा देख आसपास में छानबीन की. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. घटना को लेकर हर्षवर्धन ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि चोरों ने उसके घर से ढाई लाख के सोने व चांदी का आभूषण, 50 हजार कैश, एलइडी टीवी, पीतल व तांबा का बरतन सहित अन्य कीमती सामान गायब कर दिया. नगर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










