मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 1:24 AM

विज्ञापन

मोतिहारी/हरसिद्धि/कल्याणपुर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवकों की मौत हो गयी. जिसमें हरसिद्धी में दो और कल्याणपुर में एक युवक शामिल है.हरसिद्धी प्रखंड क्षेत्र के ओलाहा टोला बाजार स्थित दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

मोतिहारी/हरसिद्धि/कल्याणपुर : जिले में अलग-अलग घटनाओं में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवकों की मौत हो गयी. जिसमें हरसिद्धी में दो और कल्याणपुर में एक युवक शामिल है.हरसिद्धी प्रखंड क्षेत्र के ओलाहा टोला बाजार स्थित दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी.

जानकारी के अनुसार ओलाहा टोला बाजार स्थित दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने मूर्ति विसर्जन को लेकर पूरे हर्षोंउल्लास के साथ नगर भ्रमण के बाद भादा नहर पहुंचे. जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में ले जाने के बाद मूर्ति से दबकर ओलाहा टोला निवासी अवनिश ठाकुर का 32 वर्षीय पुत्र उपेंद्र ठाकुर व भरत प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की मौत हो गयी. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक की मौत हुयी है. शव तलाशी के लिए मोतिहारी से गोताखोर को भी बुलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन