महिला मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 10 Oct 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
महिला मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला के सिसई थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी सुकरो देवी चार दिन पहले आयी थी केसरिया में ईंट भट्ठा पर काम करने केसरिया (पूचं) : थाना क्षेत्र के खिजीरपुरा के एक ईंट भट्टा में काम करने आयी झारखंड की एक महिला मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]

विज्ञापन

झारखंड के गुमला के सिसई थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी सुकरो देवी

चार दिन पहले आयी थी केसरिया में ईंट भट्ठा पर काम करने
केसरिया (पूचं) : थाना क्षेत्र के खिजीरपुरा के एक ईंट भट्टा में काम करने आयी झारखंड की एक महिला मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा सौंप दिया है. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया जाता है कि झारखंड के गुमला के सिसई थाने के के पोलसुन्द्रा गांव की सुकरो देवी (33) एक चिमनी में मजदूरी करने चार दिनों पहले आयी थी. सोमवार की शाम नशे में धूत प्रेमी और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस बीच प्रेमी ने इसके सिर पर ईंट से वार कर दिया. गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. घटना को देख बच्चों ने ठेकेदारिन को इसकी सूचना दी. ठेकेदारिन सुमित्रा उरांव ने पुलिस को जानकारी दी.
गिरफ्तार आरोपी मुनेसर उरांव झारखंड के गुमला जिले के करमटोली गांव का निवासी है. सुकरो की शादी पूर्व में हो चुकी थी. वह दो बच्चे की मां थी. वह अपने पति को छोड़ कर यहां आयी थी. उसके दो बच्चे करिश्मा कुमारी (5) व सुशान्ति कुमारी (3) हैं. उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी ठेकेदारिन ने ली है. घटना को अंजाम दे भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा सौंप दिया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन