पैक्स अध्यक्ष से मांगी गयी दस लाख रुपये रंगदारी

कल्याणपुर : बखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामचंद्रन यादव दस लाख की रंगदारी मांगी है. एक माह के अंदर रंगदारी के लिए उनके मोबाइल पर दूसरी बार फोन किया है. इस संबंध में उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि 14 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगी गयी […]
कल्याणपुर : बखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामचंद्रन यादव दस लाख की रंगदारी मांगी है. एक माह के अंदर रंगदारी के लिए उनके मोबाइल पर दूसरी बार फोन किया है. इस संबंध में उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि 14 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन कर दस लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. इधर दो रोज पहले भी फोन कर रंगदारी मांगते हुए तरह-तरह की धमकी दी जा रही है.
फोन करने वाला नंबर बदल-बदल कर रंगदारी का डिमांड कर रहा है. उन्होंने राजापुर के राकेश सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. कहा है कि फोन कर राकेश ने बोला कि चुनाव लड़ने के लिए पैसा है, हमें देने के लिए नहीं. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










