चोरी की बाइक के साथ गिरोह का सदस्य धराया

Updated at : 17 Sep 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ गिरोह का सदस्य धराया

मोतिहारी : छतौनी चौक से चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाइक पर अंकित नंबर की जांच की गयी. पता चला कि बाइक पर अंकित नंबर ऑटो का है. गिरफ्तार बदमाश पीपराकोठी थाने के वाटगंज बेला का पिंटू कुमार है. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि सूचना […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी चौक से चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाइक पर अंकित नंबर की जांच की गयी. पता चला कि बाइक पर अंकित नंबर ऑटो का है. गिरफ्तार बदमाश पीपराकोठी थाने के वाटगंज बेला का पिंटू कुमार है. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक छतौनी चौक पर बाइक के साथ खड़ा है.

एक दुकानदार से पांच हजार में बाइक बेचने की बात कह रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर युवक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. छानबीन में पता चला कि बाइक पिछले दिनों पीपराकोठी से चोरी हुई है. पीपराकोठी थाना से संपर्क किया गया. लेकिन वहां पर बाइक चोरी का कोई केस इंट्री नहीं था. इंस्पेक्टर ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पिंटू से पूछताछ चल रही है. उन्होंने गिरोह के अन्य बदमाशों के नामों का खुलासा किया है. उसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में जमादार राजेश सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन